दुद्धी तहसील दिवस में 65 मामले आये, 3 का मौके पर निस्तारण
दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनसामान्य से सीधे संवाद कर उनकी 65 शिकायतें सुनीं, जिनमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
7:00 AM, Oct 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनसामान्य से सीधे संवाद कर उनकी 65 शिकायतें सुनीं, जिनमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संवेदनशीलता, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर जोर देते हुए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि जनता की बात को ध्यान से सुनना, समस्याओं को समझना और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।शेष 62 मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता,सीओ विनय प्रभारक साहनी,तहसीदार अंजनी गुप्ता के अलावा तमाम जिला व् तहसीलस्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें






