70 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में शोक की लहर
70 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में शोक की लहर
6:48 AM, Jun 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में मंगलवार देर रात 70 वर्षीय पानपत्ती देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें घायल हालत में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब पानपत्ती देवी और उनके पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पानपत्ती देवी घर के अंदर चली गईं और बरेड़ में फंदा बनाकर झूल गईं। कुछ देर बाद घर के अन्य सदस्यों ने कमरे में जाकर उन्हें फंदे पर पड़ा पाया और तुरंत नीचे उतारकर 112 पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचित किया।घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर ने उन्हें दुद्धी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने पानपत्ती देवी को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया । स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक तनाव के बाद पानपत्ती देवी ने यह कदम उठाया माना जा रहा है, लेकिन आत्महत्या या किसी अन्य कारण की संभावना की सत्यता स्पष्ट करने के लिए कोतवाली पुलिस ने परिजनों व घटनास्थल के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ।
यह भी पढ़ें






