दुद्धी तहसील दिवस में तहसीलदार की अध्यक्षता में आए 71 मामले,पांच का निस्तारण
सोनभद्र:तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 71 शिकायतें दर्ज कराईं
7:59 PM, Sep 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र। , दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 71 शिकायतें दर्ज कराईं।तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक मामले के निस्तारण के लिए टीम भेजा गया ,सभी पांच मामलों का निस्तारण किया गया वहीं शेष 66 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए सौंपा गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभरुणवाल,सीओ विनय प्रभारक साहनी दुद्धी, पिपरी के अलावा तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






