ट्रक की चपेट में आने से 90 वर्षीय वृद्धा की मौत, चालक हिरासत में
ट्रक की चपेट में आने से 90 वर्षीय वृद्धा की मौत, चालक हिरासत में
9:29 PM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पापी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क पार कर पास की दुकान पर सामान लेने जा रही थीं।मृतका की पहचान अमौली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पापी निवासी फुलझरी (90), पत्नी स्वर्गीय लोचन के रूप में हुई है। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना मिलने पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।ग्रामीणों ने गांव के पास वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






