होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

रेणुकूट में बाल दिवस पर ‘खुला आसमान–2026’ इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन.

विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

sonebhadra

1:45 PM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता ब्यूरो चीफ

रेणुकूट में बाल दिवस पर ‘खुला आसमान–2026’ इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन.

विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र (रेणुकूट):- बाल दिवस के अवसर पर सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में 14 नवंबर को ‘खुला आसमान–2026’ इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सोनभद्र जनपद के लगभग एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया आयोजन में शतरंज, लूडो, कैरम, डॉजबॉल, लंबी कूद, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेफरी एवं निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता रवि सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ सफलता की राह भी प्रशस्त करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह, प्रधानाचार्य आकाश सिंह एवं मैनेजर मुकेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस गायत्री पांडेय, शिक्षिका चिंता कुशवाहा, स्पोर्ट्स टीचर्स सुश्री अपूर्वा सिंह एवं अनिमेष रजत तथा शिक्षकगण अभिषेक साह, आभा शर्मा, सचिन सिंह एवं विनय कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विकास राय, भगत सिंह, ओम प्रकाश, पवन कुमार, अमित कुमार, आदित्य कुमार, लक्ष्मण कुमार एवं राजू शामिल रहे। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन बच्चों के लिए खेल, कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा प्रदर्शन का यादगार मंच साबित हुआ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions