दुद्धी में 11 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्र चेतना का संदेश लेकर नगर में होगा भ्रमण
दुद्धी में 11 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्र चेतना का संदेश लेकर नगर में होगा भ्रमण
8:29 PM, Aug 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल दुद्धी की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा प्रातः 10:30 बजे रामलीला मैदान टीसीडी खेल मैदान से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।भाजपा मंडल दुद्धी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही दुद्धी नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से यात्रा में सहभागिता की अपील की है। इसके अलावा विचार परिवार, व्यापार मंडल, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं और पत्रकार बंधुओं को भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाना है।भाजपा मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर तिरंगा यात्रा में पहुंचकर इसे सफल बनाएं और राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता का संदेश दें।
यह भी पढ़ें






