होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

फार्म हाउस में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; आगजनी की आशंका

फार्म हाउस में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; आगजनी की आशंका

1:39 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

फार्म हाउस में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; आगजनी की आशंका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के बाराडाड़ गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फार्म हाउस में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फार्म हाउस में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे रामज्ञान यादव पुत्र रामजन्म यादव के फार्म हाउस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग देख एक ग्रामीण ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग बाल्टी, डिब्बा और अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। आग तेजी से फैलने लगी तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फार्म हाउस में रखा भूसा, कृषि उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है।घटना की सूचना मिलने पर मांची थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां से माचिस की तिल्ली मिलने के बाद आगजनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगाने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions