झरोखे के पास चाबी निकालते समय सर्प ने डंसा, अधेड़ की मौत
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के कुरवल गांव में शुक्रवार देर शाम सर्पदंश से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने एंटीवेनम देने के साथ उपचार शुरू किया
9:30 PM, Oct 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के कुरवल गांव में शुक्रवार देर शाम सर्पदंश से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने एंटीवेनम देने के साथ उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।आमडीह ग्राम पंचायत के कुरवल गांव निवासी राजेश्वरी नारायण (58) पुत्र रामसनेही शुक्रवार देर शाम अपने घर में झरोखे के पास रखी चाबी निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी उन्होंने तत्काल परिजनों को दी।परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीवेनम लगाने के साथ उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
यह भी पढ़ें






