होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन जिला ईकाई सिंगरौली के नवीन ईकाई का हुआ गठन एवं आयोजित हुई काव्यगोष्ठी.

गोष्ठी में साहित्यिक गतिविधियों एवं विकास के संबंध में भी चर्चा व नये अध्यक्ष को भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

sonbhadar

9:40 PM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: सुरेश गुप्त "ग्वालियरी जी"

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन जिला ईकाई सिंगरौली के नवीन ईकाई का हुआ गठन एवं आयोजित हुई काव्यगोष्ठी.

गोष्ठी में साहित्यिक गतिविधियों एवं विकास के संबंध में भी चर्चा व नये अध्यक्ष को भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

आज 15 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन जिला ईकाई सिंगरौली के तत्वाधान में डा० सुरेश कुमार मिश्र गौतम के गनियारी निवास में एक बैठक और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया| प्रदेश अध्यक्ष श्री पलाश सुरजन जी द्वारा भोपाल में सम्पन्न हुए शब्द उत्सव में सिंगरौली इकाई को नए सिरे से मान्यता प्रदान की गई है साथ ही अध्यक्ष द्वारा श्री शंकर प्रसाद शुक्ल को सिंगरौली इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया तथा शेष इकाई यथावत रखी गई है| गोष्ठी में साहित्यिक गतिविधियों एवं विकास के संबंध में भी चर्चा व नये अध्यक्ष को भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं और फिर कवियों के द्वारा मां वीणा पाणिनि की वंदना के साथ ही काव्यपाठ किया गया| जिसमें सर्वप्रथम मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सचिव संजीव पाठक सौम्य नें,दहशतें ही बचीं अब सुकूं है कहां,दौलतों में सिमट रह गया ये जहां| सौम्य खुद पे गुमां ठीक होता नहीं, दौलतों का न जादू चले है वहां|

पढ़कर खूब वाहवाही लूटी| अब बारी ईकाई अध्यक्ष शंकर प्रसाद शुक्ल पथिक जी का था जो, सोच समझ रख पाँव मुसाफिर,निज जीवन की राह में|गए बहुत और लगे बहुत हैं,ऊँचे आसन की चाह में| पढ़कर गोष्ठी में चार-चांद लगा दिए|संचालन कर रहे मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश मिश्र गौतम ने गजल और मुक्तक सुनाकर ख़ूब वाहवाही लूटी, बानगी देखिए.. यही आशीष मेरी है, यही अरमान है मेरा! बढ़ो कर्तव्य पथ पर तुम, यही अभियान है मेरा| काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सुरेश गुप्त ग्वालियरी जी ने "रावण को मैंने नहीं मारा,रक्षक उसके महाकाल थे|दशों दिशाएं द्वारपाल थे,उसको शोषण ने ही मारा" पढ़कर काव्यगोष्ठी के समापन की घोषणा की एवं स्वल्पाहार के उपरान्त कार्यक्रम अपने पूर्णता को प्राप्त हुआ|

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions