होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मोहर्रम पर चुर्क में निकला अकीदत और सम्मान का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

मोहर्रम पर चुर्क में निकला अकीदत और सम्मान का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

8:04 PM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

मोहर्रम पर चुर्क में निकला अकीदत और सम्मान का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह क्षेत्र से पांच ताजिया सुर्ख नगर पंचायत में इकट्ठा हुए थे ताजिया इकट्ठा करने के बाद नगर पंचायत चुर्क में 10वीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत और सम्मान के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए हक, इंसाफ, सच्चाई, सब्र और इंसानियत का संदेश दिया।मोहर्रम के मौके पर निकला जुलूस कर्बला से शुरू होकर चुर्क मार्केट होते हुए वापस कर्बला पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। रास्ते में जगह-जगह शरबत और सिन्नी (प्रसाद) की व्यवस्था की गई थी, जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव अपने हमराहियों के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।मोहर्रम का जुलूस अकीदत, आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ ताजिया के जुलूस के दौरान पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, असलम,मुजीब खान,सोनू खान,रियाज खान,खुर्शीद आलम, मुहम्मद हदीस,साहीद अली, रहमान,आरजू खां, अजय निसाद,पेवारु, साहबान, हेजाज़,सागीर अहमद,रियायज खा, अख्तर खा, सेराज्जुदिन,निजामुद्दीन के साथ साथ नगर पंचायत चुर्क के तमाम लोग मौजूद रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions