होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएमएफ फंड से नई हिंदुआरी में 1.60 करोड़ की आत्मनिर्भर वृहद गौशाला बनेगी

डीएमएफ फंड से नई हिंदुआरी में 1.60 करोड़ की आत्मनिर्भर वृहद गौशाला बनेगी

8:39 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीएमएफ फंड से नई हिंदुआरी में 1.60 करोड़ की आत्मनिर्भर वृहद गौशाला बनेगी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन ने नई हिंदुआरी में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड से 1.60 करोड़ रुपये की लागत वाली आत्मनिर्भर वृहद गौशाला के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि गौशाला में गोवंश के सुरक्षित आवास के लिए दो आधुनिक शेड बनाए जाएंगे, जिन पर 82.88 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, वर्षभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 12.67 लाख रुपये की लागत से चारा भंडारण कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा।गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित की जाएगी। गोबर से तैयार जैविक खाद की बिक्री से होने वाली आय का उपयोग गोवंश के चारा, पानी, उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा, जिससे गौशाला का संचालन लंबे समय तक आर्थिक रूप से सुदृढ़ रह सके।जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में स्वच्छ पेयजल, नियमित टीकाकरण, पशु चिकित्सा सुविधा और गोवंश की समुचित देखभाल की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गोवंश संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions