होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

25 हजार का इनामी और कई मामलों में वांछित शातिर अपराधी प्रयागराज से गिरफ्तार

25 हजार का इनामी और कई मामलों में वांछित शातिर अपराधी प्रयागराज से गिरफ्तार

9:01 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

25 हजार का इनामी और कई मामलों में वांछित शातिर अपराधी प्रयागराज से गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। थाना घोरावल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी और गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा बीएनएस के कई मामलों में वांछित शातिर अपराधी राजेश सोनकर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, राजेश सोनकर थाना शाहगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे (मु0अ0सं0-01/2026) में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।लगातार निगरानी, मुखबिर की सूचना और तकनीकी/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 18 जुलाई 2026 को प्रयागराज स्थित शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क से शाम करीब 7:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और अभिलेखों की जांच में पता चला कि आरोपी सोनभद्र, प्रयागराज और कौशाम्बी के विभिन्न थानों में दर्ज गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई गंभीर मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सोनकर (27 वर्ष) पुत्र कमलेश सोनकर, निवासी ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत कुल नौ आपराधिक मुकदमे सोनभद्र, प्रयागराज और कौशाम्बी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राज सिंह राणा, मुख्य आरक्षी महताब खां, आरक्षी योगेश मिश्रा तथा आरक्षी प्रियज सिंह शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions