अनपरा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी के मायके जाने के बाद घर में था अकेला
अनपरा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी के मायके जाने के बाद घर में था अकेला
7:53 PM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।नपं अनपरा के वार्ड-16 स्थित लाल टावर निवासी मधु कुंकल की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, जिसके बाद मधु घर में अकेला रह रहा था।परिजनों के मुताबिक, देर रात मधु ने घर के अंदर लोहे के पाइप के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी सुबह हुई। मां जब कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।अनपरा के प्रभारी निरीक्षक पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






