होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

8:51 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सिंगरौली, 19 जुलाई। आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई सिंगरौली ने रविवार को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले, छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को लेकर आयोजित किया गया।विरोध मार्च की शुरुआत मल्हार पार्क से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों को न्याय दिलाने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। उनका आरोप था कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगी।पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, छात्रों को न्याय दिलाया जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।प्रदर्शन में प्रदेश सचिव कुंभेश्वर जायसवाल, दीपक मौर्य, शहर जिला अध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा, उपाध्यक्ष नीरज कुशवाहा, बौद्धिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, कृष्ण देव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आशिफ, यूथ अध्यक्ष अक्षय साह, सुजय कुशवाहा, अविनेश, मोहित सिंह, कृष्णा साकेत, सतीश उप्पल, आर.के. सिंह, बाबू बसोर, ललित वर्मा, संजय शाह, चरणजीत कोर, मधु सिंह, रीना सिंह, उषा गोस्वामी, लाडो खातून सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions