Accident:दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र:सलखन-सोनभद्र गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी से चिरुई मुख्य मार्ग स्थित सात नम्बर पहाड़ी कटिंग तिराहे के समीप दो मोटर साइकिलों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर से चार युवक घायल हो गये जिसमें से तीन लोगों की हालत गम्भीर हैं।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
2:56 PM, Sep 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र:सलखन-सोनभद्र गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी से चिरुई मुख्य मार्ग स्थित सात नम्बर पहाड़ी कटिंग तिराहे के समीप दो मोटर साइकिलों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर से चार युवक घायल हो गये जिसमें से तीन लोगों की हालत गम्भीर हैं।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे के लगभग अरविंद पाल (16 वर्ष) पुत्र सदानंद पाल निवासी मकरीबारी जो अपने मोटर साईकिल से मारकुंडी से दूध लेकर मकरीबारी घर जा रहा था ठीक उसके विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक मोटर साइकिल पर तीन युवक सवारों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में चार युवक घायल हो गये जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई।घायल रविरंजन (16 वर्ष) पुत्र मनीलाल, सुक्खु (20 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद बैगा,सोनू (15 उम्र) पुत्र शंकर बैगा, निवासी मारकुंडी,टोला तेलाई चकरिया तथा अरविंद पाल (16 वर्ष) पुत्र सदानंद पाल निवासी मकरीबारी बताये गये।
यह भी पढ़ें






