स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
7:17 PM, Jun 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गेट तिराहे पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नरोखर निवासी अखिलेश यादव (16 वर्ष) पुत्र पंचू यादव तथा गुलजार (19 वर्ष), जो मूल रूप से चकिया का निवासी था और अपने ननिहाल नरोखर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बिरधी गेट तिराहे के समीप अचानक सामने आए स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया गया कि स्कूटी चालक लवकुश पटेल पुत्र भोलई पटेल अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार संतुलन खो बैठे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुलजार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अखिलेश यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। स्कूटी चालक लवकुश पटेल को मामूली चोटें आई हैं।हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना पर पहुंची रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






