शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में भी थी तलाश
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में भी थी तलाश
4:59 PM, Jun 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 28 जून। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना ओबरा में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान सुनील कुमार मौर्या से हुई थी। आरोप है कि अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर वह उसे नोएडा ले गया, जहां विवाह का भरोसा देकर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और उसकी जानकारी के बिना गर्भपात की दवा देने के बाद 27 मई 2026 को एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया।पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो अभियुक्त तथा उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। शिकायत के आधार पर थाना ओबरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 89, 115(2), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 6:10 बजे शारदा मंदिर, ओबरा के पास से अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या (24 वर्ष) निवासी ग्राम परही (मधुपुर), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, आरक्षी प्रवीण कुमार राय तथा रिक्रूट आरक्षी सुल्तान शामिल रहे।पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें






