कूटरचित बिल बनाकर तेंदूपत्ता की तस्करी का आरोप, सगे भाई गिरफ्तार
सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने के आरोप में चंदौली जिले के अलीनगर निवासी सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद सोनभद्र न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
7:28 PM, Sep 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने के आरोप में चंदौली जिले के अलीनगर निवासी सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद सोनभद्र न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के तेंदुआ मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से 55 झाल तेंदूपत्ता बरामद हुआ। पुलिस ने चालक से तेंदूपत्ता से संबंधित वैध कागजात मांगे, लेकिन वह कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान पुलिस के मुताबिक, तेंदूपत्ता के परिवहन के लिए कूटरचित बिल तैयार किए जाने और पुलिस व न्यायालय को गुमराह करने का मामला सामने आया।मामले में रायपुर थाने में चंदौली जिले के अलीनगर निवासी इमरान खान और कौसर खान पुत्र अन्नू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अलीनगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को सोनभद्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें






