होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

छठ महापर्व पर घाटों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी सोनभद्र ने की श्रद्धालुओं से विशेष अपील.

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से जारी जागरूकता संदेश में जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से छठ पूजा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है।

sonebhadra

6:20 PM, Nov 14, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta

छठ महापर्व पर घाटों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी सोनभद्र ने की श्रद्धालुओं से विशेष अपील.

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से जारी जागरूकता संदेश में जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से छठ पूजा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से जारी जागरूकता संदेश में जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से छठ पूजा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विशेष रूप से नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों पर पूजा के दौरान निर्धारित सुरक्षित सीमाओं के भीतर ही रहें।प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि छठ पूजा के लिए निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।जल में उतरने से पहले उसकी गहराई और बहाव का आकलन अवश्य कर लें। बच्चों को घाटों और जलस्रोतों के आसपास अकेला न छोड़ें तथा छोटे बच्चों के साथ अभिभावक हर समय मौजूद रहें। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घाट तक आने-जाने में सहयोग करें।घाटों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था का ध्यान रखने की भी अपील की गई है। फिसलन वाले स्थानों पर सावधानी बरतें और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस, प्रशासन अथवा आपदा राहत टीम को सूचना दें।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान करने से बचने की सलाह दी है। नदी, तालाब एवं जलाशयों की निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे नहीं जाने, बच्चों को पानी के किनारे अकेला नहीं छोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग पार नहीं करने की हिदायत दी गई है।इसके अलावा पानी में उतरकर सेल्फी, वीडियो या रील बनाने के जोखिम से बचने, अपनी क्षमता से अधिक लोगों को नाव में नहीं बैठाने तथा घाटों पर अनावश्यक भीड़ और धक्का-मुक्की नहीं करने की अपील की गई है। पूजा सामग्री एवं प्लास्टिक कचरे को जलस्रोतों में नहीं डालने और किसी भी व्यक्ति को बिना सुरक्षा उपकरण के गहरे पानी में कूदने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645, आपदा हेल्पलाइन 1077 तथा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।डीएम चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि छठ महापर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह या लापरवाही से बचें। संदेश साफ है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व मनाएं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions