होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सरप्लस शिक्षकों की गलत रिपोर्ट पर प्रशासन सख्त, कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला

सरप्लस शिक्षकों की गलत रिपोर्ट पर प्रशासन सख्त, कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला

8:13 PM, Jun 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरप्लस शिक्षकों की गलत रिपोर्ट पर प्रशासन सख्त, कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी की समीक्षा में म्योरपुर की सूचना मिली त्रुटिपूर्ण, बीएसए ने 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण

सोनभद्र, 29 जून। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों के पुनर्स्थापन के लिए तैयार की गई त्रुटिपूर्ण सूचना पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा के दौरान विकास खंड म्योरपुर से भेजी गई सूचना में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।जांच में यह तथ्य सामने आया कि त्रुटिपूर्ण सूचना विकास खंड म्योरपुर में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आरिफ द्वारा तैयार की गई थी।

मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर आरिफ का तत्काल प्रभाव से विकास खंड म्योरपुर से विकास खंड कोन के रिक्त पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के संबंध में सभी अभिलेखों एवं साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण 15 दिनों के भीतर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरप्लस शिक्षकों के पुनर्स्थापन की प्रक्रिया शासन के निर्देशों एवं माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, गलत सूचना अथवा तथ्य छिपाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions