होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र में प्रशासनिक फेरबदल: 10 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, आठ का गैरजनपद तबादला

सोनभद्र । बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से किए गए स्थानांतरण के बाद सोनभद्र जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 16 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले में 10 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि यहां पहले से कार्यरत आठ बीईओ का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया

9:09 AM, Nov 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में प्रशासनिक फेरबदल: 10 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, आठ का गैरजनपद तबादला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र । बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से किए गए स्थानांतरण के बाद सोनभद्र जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 16 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले में 10 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि यहां पहले से कार्यरत आठ बीईओ का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है।शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार वाराणसी जनपद से विजय प्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, शशिकांत श्रीवास्तव और पंकज कुमार को सोनभद्र भेजा गया है। इसी तरह चंदौली से मनोज कुमार यादव और सुरेंद्र प्रताप सहाय, मिर्जापुर से शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, भदोही से मनोज कुमार सिंह तथा कुशीनगर से मुकेश नारायण मिश्रा और जयंत कुमार भारती को सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है।वहीं, सोनभद्र में तैनात आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। इनमें धनंजय कुमार सिंह को भदोही, बृजेश कुमार सिंह और विश्वजीत को मिर्जापुर तथा महेंद्र मौर्य को आजमगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा प्रेम शंकर राम, सुनील कुमार और अरविंद कुमार पटेल का जौनपुर तथा लोकेश कुमार मिश्रा का मिर्जापुर स्थानांतरण किया गया है।शासन के इस फैसले से जिले के ब्लॉक स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालयों के निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।फिलहाल नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने और ब्लॉकों में उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित होने के बाद जिले की शिक्षा व्यवस्था में इस फेरबदल का वास्तविक असर सामने आएगा।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions