सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएं, हादसों पर लगाएं अंकुश : भूपेश चौबे
सोनभद्र। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। इस दौरान विधायक ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
7:34 PM, Nov 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रचार रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक भूपेश चौबे
एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, विधायक ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
सोनभद्र। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। इस दौरान विधायक ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अभिभावक भी अपने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, वाहन के आवश्यक दस्तावेज और सड़क संकेतों के प्रति जागरूक किया जाएगा।हमारा प्रयास है कि जागरूकता और नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।एआरटीओ प्रवर्तन सुश्री सुधा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। नियमों की अनदेखी न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में डालती है। क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह ने कहा कि तेज गति, नशे में वाहन चलाना और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। सुरक्षित सफर के लिए संयमित होकर वाहन चलाएं और यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में पीटीओ मनोज गुप्ता, यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक कृपांकर दुबे, ललित नारायण तिवारी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी, विकास सोनकर, डीवीए अनूप कुमार, सारथी स्टॉफ दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया।
यह भी पढ़ें






