खेत में विवाद के बाद मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला, 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में सोमवार दोपहर खेत में काम करने के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक मजदूर ने 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
8:17 AM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

पुलिस ने आरोपी मजदूर को हिरासत में लिया, जिला अस्पताल रेफरदुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में सोमवार दोपहर खेत में काम करने के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक मजदूर ने 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान कमलापति मिश्रा (65) पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया, चंदौली के रूप में हुई है। बताया गया कि कमलापति पिछले करीब एक वर्ष से गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के यहां रहकर उनके खेत में मजदूरी कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खेत में काम करने के दौरान कमलापति का एक अन्य मजदूर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान संतोष मौर्य ने कमलापति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वह खून से लथपथ होकर घायल हो गए। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर कुल्हाड़ी लहराने लगा।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संतोष मौर्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इधर, घायल कमलापति को 112 पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के मुताबिक, कमलापति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।
यह भी पढ़ें






