होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

उर्वरक-कीटनाशी दुकानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

सोनभद्र:जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को घोरावल ब्लॉक क्षेत्र में फुटकर उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए तीन उर्वरक और पांच कीटनाशकों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा

6:48 AM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उर्वरक-कीटनाशी दुकानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र:जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को घोरावल ब्लॉक क्षेत्र में फुटकर उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए तीन उर्वरक और पांच कीटनाशकों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।


जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या एवं वरिष्ठ पौध संरक्षण सहायक की टीम ने क्षेत्र में विभिन्न खाद, बीज एवं कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायनों की गुणवत्ता, अभिलेख और बिक्री व्यवस्था की जांच की।


निरीक्षण के दौरान घोरावल स्थित मान्यता खाद एवं बीज भंडार के प्रोपराइटर ने प्रतिष्ठान बंद कर दिया और मौके से चला गया। वहीं शाहगंज स्थित सिंह खाद भंडार के प्रोपराइटर विनोद सिंह भी दुकान बंद कर निरीक्षण से बचते हुए मौके से चले गए।
विभाग ने दोनों प्रतिष्ठान संचालकों के इस कृत्य को संदिग्ध मानते हुए दोनों दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। साथ ही इन प्रतिष्ठानों से उर्वरक एवं कृषि रसायनों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


कृषि विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के लिए आगे भी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और नमूना जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions