होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

घटिया सामग्री से सड़क मरम्मत का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

चुर्क, सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में रमाबाई अंबेडकर गेट से चुर्क पुलिस लाइन रोड तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पुरानी जर्जर स्थिति को ठीक किए बिना ही उस पर तारकोल की परत बिछाई जा रही

6:38 PM, Oct 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

घटिया सामग्री से सड़क मरम्मत का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



चुर्क, सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में रमाबाई अंबेडकर गेट से चुर्क पुलिस लाइन रोड तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पुरानी जर्जर स्थिति को ठीक किए बिना ही उस पर तारकोल की परत बिछाई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, सड़क मरम्मत का कार्य जिस तरीके से कराया जा रहा है, उससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन पर संदेह है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो सड़क जल्द ही दोबारा खराब हो सकती है और सरकारी धन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करे और निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।जेई ने दिया जांच का आश्वासनइस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई रवि प्रताप मौर्य से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ठेकेदार सड़क का कार्य सही ढंग से पूरा नहीं करेगा, तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाएगा।अब देखना यह है कि विभागीय जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या स्थिति सामने आती है और सड़क मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाता है या नहीं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions