होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

डाला के छठ घाट पर दिखी इंसानियत की मिसाल, दो युवकों ने बचाई मासूम की जिंदग

डाला सोनभद्र- नगर पंचायत डाला बाजार के कुरदहवा नाला छठ घाट पर छठ व्रतियों के साथ गए एक मासूम बालक अचानक गहरे पानी गिर गया जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों के रूप में मौजूद सभासद और नपं के अध्यक्षा के छोटे भाई ने बिना कुछ सोचे-समझे ही बच्चे की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पानी में डुब रहें बच्चे को तत्काल गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया

8:50 PM, Nov 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला के छठ घाट पर दिखी इंसानियत की मिसाल, दो युवकों ने बचाई मासूम की जिंदग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला सोनभद्र- नगर पंचायत डाला बाजार के कुरदहवा नाला छठ घाट पर छठ व्रतियों के साथ गए एक मासूम बालक अचानक गहरे पानी गिर गया जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों के रूप में मौजूद सभासद और नपं के अध्यक्षा के छोटे भाई ने बिना कुछ सोचे-समझे ही बच्चे की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पानी में डुब रहें बच्चे को तत्काल गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को नगर पंचायत डाला बाजार के कुरदहवा नाला में छठ व्रतियों ने खरना एव छोटी छठ के क्रम में बेदी पूजा करने के छठ घाट पर गई हुई थी

जिससे कारण छठ घाट पर छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी जिस दौरान एक बालक शिवम् कुमार उम्र लगभग 7 वर्ष पुत्र नारायन निवासी नई बस्ती डाला भी अपने परिजनों के साथ गया था और खेलते खेलते अचानक से छठ घाट के गहरे पानी गिर गया, जिससे मौजूद लोगों की सांसें थम गईं जहां एक ओर कुछ पल के लिए पूरे घाट पर अफरा-तफरी मच गई थी

जिसके उपरांत छठ घाट की व्यवस्था हेतु नपं अध्यक्षा के छोटे भाई विनय सिंह गोंड एव वार्ड नंबर दो के सभासद अवनिश देव उर्फ डब्लू पांडे लगे हुए थे और मासूम बालक को डुबते देख बिना कुछ सोचे-समझे ही बालक की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पानी में डुब रहें बालक को तत्काल गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया जहां बालक सुरक्षित बताया जा रहा है वहीं दोनों युवकों की तत्परता और साहस ने एक परिवार की दुनिया उजड़ने से बचा ली।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions