होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी बीड़र गाँव में डेढ़ किलो चाँदी के जेवरात की चोरी से आक्रोश, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुची.

दर्जनों पुलिस कर्मी द्वारा घटना के साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए जी जान से जुटी हैं।

sonebhadra

9:30 PM, Nov 18, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी बीड़र गाँव में डेढ़ किलो चाँदी के जेवरात की चोरी से आक्रोश, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुची.

दर्जनों पुलिस कर्मी द्वारा घटना के साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए जी जान से जुटी हैं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को देर रात्रि लगभग 1 बजे को रमेश कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सिंह निवासी ग्राम बीड़र के घर का कुण्डी व दरवाजा तोड़कर बक्सा व अटैची चुरा कर ले गए । शिकायतकर्ता रमेश कुमार का भाई रात्रि 1:30 बजे जगा तो देखा कि पीछे चैनल गेट तथा 2 कमरों का ताला टूटा था । जिसकी सूचना भाई द्वारा तत्काल घर वालों को दी गई। तत्पश्चात परिजनों ने डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन को दूरभाष द्वारा सूचना दिया। शिकायतकर्ता के तहरीर अनुसार अटैची में रखें जेवर चांदी का एक किलो 500 ग्राम जिसमें हसूली 2 नग, कमरधनी 1 नग , पाजेब 1 नग, हाथ का कंगन 2 नग, पायल 4 नग, बाजू बंद 2 नग, चांदी का मंगल सूत्र 1 नग , कान का टप 4 नग, झुमका 2 नग, बिछिया 10 नग, अंगूठी 4 नग सहित जमीन संबंधी कागजात एवं पिताजी के नाम बंदूक का लाइसेंस का प्रपत्र चुरा लें गए। जिसकी तहरीर थाने में रमेश कुमार ने देकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है । घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । उधर घटना की सूचना के तत्काल बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह , उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद एवं मोबाइल फॉरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम आदि दर्जनों पुलिस कर्मी द्वारा घटना के साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए जी जान से जुटी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश के आसार लगाएं जा रहें हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions