अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन
चोपन/सोनभद्र। नगर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित एवं बार-बार विद्युत कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने बुधवार को सब स्टेशन हाईडिल कॉलोनी पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौबे ने किया
4:39 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar Agrahari

समय रहते विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
चोपन/सोनभद्र। नगर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित एवं बार-बार विद्युत कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने बुधवार को सब स्टेशन हाईडिल कॉलोनी पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौबे ने किया। इस दौरान नगरवासियों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद अवर अभियंता अनिल कुमार को नगरवासियों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नगर में मनमाने तरीके से की जा रही विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा निर्धारित रोस्टिंग के अलावा बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए। नगरवासियों का कहना था कि लगातार बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों एवं आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बिजली पर निर्भर छोटे व्यापारियों और अन्य लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर अंकुश नहीं लगाया गया तो नगरवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।वहीं, विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने अधिशासी अभियंता से शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, महामंत्री विकास चौबे, राहुल प्रताप सिंह,ज्ञानेंद्र पाठक,राजेश गोस्वामी,दुर्गेश्वर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र केशरी, रिजवान अहमद, सभासद अनिकेत रावत, पिंटू जायसवाल, पम्मी केशरी, शिवम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






