होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में भव्य तिरंगा पदयात्रा से राष्ट्र चेतना का जागरण, गूंजा ‘वंदे मातरम

दुद्धी में भव्य तिरंगा पदयात्रा से राष्ट्र चेतना का जागरण, गूंजा ‘वंदे मातरम

5:37 PM, Aug 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में भव्य तिरंगा पदयात्रा से राष्ट्र चेतना का जागरण, गूंजा ‘वंदे मातरम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्यूरो चीफ सोनभद्र।
दुद्धी में आजादी के दीवानों की स्मृति और राष्ट्र चेतना के जागरण के उद्देश्य से भाजपा मंडल दुद्धी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। रामलीला खेल मैदान से शुरू हुई पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के आवास तक पहुंची। इस दौरान डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति गीतों के बीच पूरा नगर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल प्रभारी विशाल पांडेय, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन और जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे हजारों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़कों पर लहराते तिरंगे और राष्ट्रभक्ति गीतों से ऐसा माहौल बन गया, मानो पूरा नगर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा हो। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, यात्रा मंडल प्रभारी मनीष जायसवाल, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, अंशुमन राय, उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि, अनिल कुमार, कमल कानू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, सभासद सुमित सोनी, विकास जौहरी, धनंजय रावत, निरंजन गुप्ता, धीरज जायसवाल, आमेश अग्रहरि, शाहिद अहमद, प्रतिनिधि आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, हिमांशु चौरसिया, सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल, गौरव अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions