दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में बार एसोसिएशन का विशेष जांच अभियान: बिना वैध दस्तावेज एवं सीओपी के ड्रेस कोड पहनकर प्रैक्टिस करने वालों पर सख्ती
दुद्धी मुंसिफ न्यायालय परिसर में दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
दुद्धी
5:10 PM, Jul 2, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी - सोनभद्र बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को दुद्धी मुंसिफ न्यायालय परिसर में दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना वैध दस्तावेज एवं Certificate of Practice (COP) के अधिवक्ता की वेशभूषा (ड्रेस कोड) पहनकर न्यायालय में अनधिकृत रूप से प्रैक्टिस करने वाले व्यक्तियों की पहचान करना तथा न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना था।

यह विशेष अभियान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में संचालित किया गया। जांच के दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे व्यक्तियों से उनके बार काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा सीओपी (Certificate of Practice) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कई ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो अधिवक्ता का ड्रेस कोड पहनकर न्यायालय परिसर में उपस्थित थे, लेकिन उनके पास आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध दस्तावेज एवं सीओपी के न्यायालय अथवा न्यायिक डायस पर अधिवक्ता के रूप में उपस्थित न हों तथा किसी भी प्रकार की अनधिकृत प्रैक्टिस से बचें। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि न्यायालय की गरिमा एवं अधिवक्ता पेशे की मर्यादा बनी रहे।
यह भी पढ़ें

विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट, राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अंजनी सिंह एडवोकेट, आदर्श कुमार एडवोकेट, आशीष गुप्ता एडवोकेट, राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, अभिनव कुमार जायसवाल, राजीव रंजन एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा तथा बिना वैध दस्तावेज अथवा सीओपी के कोई भी व्यक्ति अधिवक्ता की पहचान का दुरुपयोग न कर सके, इसके लिए आगे भी नियमित जांच और सत्यापन अभियान जारी रहेगा।






