दहेज हत्या के मामले में बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त कारीडाड़ आश्रम मोड़ के आसपास मौजूद हैं।
babhani
4:08 PM, Jun 10, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Naresh Gupta

Photo : Sonprabhat News
जनपद सोनभद्र की थाना बभनी पुलिस को दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 112/2026 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त कारीडाड़ आश्रम मोड़ के आसपास मौजूद हैं।

विज्ञापन
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और 10 जून 2026 को प्रातः लगभग 7:40 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कन्हैया लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम भंवर-II मगरमाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र तथा रामसजीवन गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता, निवासी ग्राम भंवर-II मगरमाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों की आयु क्रमशः लगभग 52 वर्ष एवं 24 वर्ष बताई गई है।
यह भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल नवनीत कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई को दहेज उत्पीड़न एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।






