होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पश्चिम बंगाल से वांछित आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पश्चिम बंगाल से वांछित आरोपी गिरफ्तार

8:50 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पश्चिम बंगाल से वांछित आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से वांछित आरोपी राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।संगठित तस्करी नेटवर्क का खुलासापुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 163/2025 की विवेचना में सामने आया कि अवैध गोवंश तस्करी एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से संचालित की जा रही थी। तस्करी से अर्जित धन को विभिन्न व्यक्तियों, व्यापारिक एवं CSC खातों के जरिए कई चरणों में स्थानांतरित कर उसके वास्तविक स्रोत और अंतिम लाभार्थियों को छिपाने का प्रयास किया जाता था।₹80–100 करोड़ के लेन-देन की जांचअब तक 25 से अधिक बैंक खातों का विश्लेषण किया जा चुका है, जिनमें लगभग ₹80 से ₹100 करोड़ के लेन-देन की जांच की गई है। पुलिस के अनुसार कई खातों में पश्चिम बंगाल के पांडुआ और मेमारी क्षेत्र से नकद जमा कर धनराशि को बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न खातों में भेजा जाता था।CSC खातों का इस्तेमालजांच में सामने आया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के खातों का उपयोग बड़ी धनराशि के लेन-देन को सामान्य वित्तीय गतिविधि का स्वरूप देने और वास्तविक लाभार्थियों को छिपाने के लिए किया जा रहा था। इसके बाद रकम नकद निकासी या अन्य व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर की जाती थी।तस्करी का कथित रूटपुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि गोवंशों को पहले सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी से छोटे वाहनों में बिहार के चैनपुर और खुर्माबाद पहुंचाया जाता था। वहां से बड़े कंटेनरों के जरिए उन्हें पश्चिम बंगाल के पांडुआ पशु बाजार और मेमारी ले जाया जाता था, जहां से आगे स्थानीय व्यापारियों और कथित वधशालाओं तक पहुंचाया जाता था।अब तक 11 आरोपी गिरफ्तारइस मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, बिहार और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच अभी जारी है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions