Big breaking:अमृत सरोवर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पवर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित अमृत सरोवर पोखरे में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया
1:40 PM, Sep 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में रविवार की सुबह अमृत सरोवर तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। दोनों बालक घरवालों को बिना बताए तालाब में नहाने गए थे। करीब आधे घंटे बाद दोनों के तालाब से लापता होने की जानकारी पर स्वजन उनकी तलाश में जुटे। तालाब किनारे दोनों की शर्ट मिलने के बाद तलाश की गई तो दोनों के शव पानी में उतराए मिले।पवर गांव निवासी रोहित कहार का 10 वर्षीय पुत्र सत्या और पिंटू बियार का सात वर्षीय पुत्र अंशू बियार रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए थे।
काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। स्वजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे। वहां किनारे दोनों बच्चों के कपड़े पड़े मिले। आशंका होने पर ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों बालक पानी में उतराए मिले।
ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
दोनों बच्चों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सत्या अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि अंशू दो भाइयों में बड़ा था। हादसे से गांव में भी शोक का माहौल रहादोपहर में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों बालकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बाद में हिंदुआरी स्थित श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया






