होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, राबर्ट्सगंज में खुला Agilus Diagnostics सेंटर

सोनभद्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी मेडिकल कॉलेज रोड पर देश की प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनियों में शामिल Agilus Diagnostics के सेंटर की शुरुआत हो गई है

7:16 PM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, राबर्ट्सगंज में खुला Agilus Diagnostics सेंटर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अब महंगी और विशेष जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं, लोढ़ी मेडिकल कॉलेज रोड पर मिली

डायग्नोस्टिक सेवाओं की सुविधाराबर्ट्सगंज। सोनभद्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी मेडिकल कॉलेज रोड पर देश की प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनियों में शामिल Agilus Diagnostics के सेंटर की शुरुआत हो गई है।

सेंटर शुरू होने से सोनभद्र के मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए वाराणसी, प्रयागराज या अन्य बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।सेंटर संचालक देवेश मिश्रा ने बताया कि यहां मरीजों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

सोनभद्र जैसे बड़े और भौगोलिक रूप से विस्तृत जिले में जांच सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर विस्तार मरीजों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खासकर गंभीर बीमारियों की जांच के लिए बाहर जाने वाले मरीजों को इससे सुविधा मिल सकती है।Agilus Diagnostics सेंटर की शुरुआत से राबर्ट्सगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने का रास्ता खुला है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions