होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी सफलता: ऑटो में यात्रा कर रहे यात्रियों के पर्स से नकदी व कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की धनराशि बरामद

एक महिला यात्री के पर्स से ₹10,000 नगद एवं चाँदी का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 487/2026 धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।

sonbhadra

6:50 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी सफलता: ऑटो में यात्रा कर रहे यात्रियों के पर्स से नकदी व कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की धनराशि बरामद

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 06.06.2026 को रॉबर्ट्सगंज मंडी गेट क्षेत्र से ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पर्स से ₹10,000 नगद एवं चाँदी का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 487/2026 धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान दिनांक 09.06.2026 को उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिजौली-चुर्क सम्पर्क मार्ग स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के सामने से एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित ₹4,000 नगद बरामद किए गए।

पूछताछ का विवरण—

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया गया कि वे ऑटो एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों में यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को चिन्हित कर भीड़-भाड़ एवं यात्रा के दौरान अवसर पाकर उनके पर्स से नकदी एवं कीमती सामान चोरी कर लेते थे। अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि दिनांक 06.06.2026 को भी उन्होंने ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला के पर्स से ₹10,000 नगद एवं चाँदी का लॉकेट चोरी किया था। चोरी के पश्चात धनराशि का आपस में बंटवारा कर लिया गया था। बरामद ₹4,000 उसी चोरी की धनराशि का हिस्सा है। अभियुक्तों द्वारा अपने अपराध को स्वीकार किया गया अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 112(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. प्रियंका पत्नी दिनेश वर्मा, निवासी बभनगवां थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष।

विज्ञापन

2. सूरज पुत्र जयश्री, निवासी ग्राम सोनारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष।

3. जितेन्द्र पुत्र सालिगराम, निवासी ग्राम पथरहा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

विज्ञापन

₹4,000 नगद (चोरी की धनराशि का हिस्सा)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

01. उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

विज्ञापन

02. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

03. का0 मनीष यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

04. म0आ0 रेखा सरोज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions