होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक उछली, एडीएम स्टेनो की पत्नी की मौत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के पास रविवार दोपहर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी 55 वर्षीय सुदामा देवी सड़क पर गिर गईं। सिर और कान में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के स्टेनो अमरपाल गिरि की पत्नी थीं।

7:07 AM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ब्रेकर पर बाइक उछली, एडीएम स्टेनो की पत्नी की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के पास रविवार दोपहर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी 55 वर्षीय सुदामा देवी सड़क पर गिर गईं। सिर और कान में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के स्टेनो अमरपाल गिरि की पत्नी थीं। परिवार के लोग आपसी सहमति से बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गौरीशंकर स्थित घर ले गए।

बताया गया कि गौरीशंकर निवासी अमरपाल गिरि कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। वह विकास नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी सुदामा देवी शाहगंज थाना क्षेत्र के जूड़ी स्थित मायके गई थीं। वहां नौगढ़ थाना क्षेत्र के छतवां निवासी उनकी बहन का बेटा आया हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह उसके साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज लौट रही थीं।

जैत गांव में बरैला मंदिर की ओर मुड़ने वाले रास्ते के पास पहुंचते ही ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे सुदामा देवी सड़क पर गिर पड़ीं। सिर और कान के पास गंभीर चोट लगने से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

तीन बेटे और तीन बेटियों की मां थीं सुदामा

सुदामा देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए गुजरात में रह रही बड़ी बेटी के आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जा रही है।पुलिस को नहीं दी गई सूचना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग आपसी सहमति के आधार पर शव को घर ले गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions