होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम

सोनभद्र:रनटोला (अरवाई घाट)। रनटोला क्षेत्र के अरवाई घाट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई

4:52 PM, Sep 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:रनटोला (अरवाई घाट)। रनटोला क्षेत्र के अरवाई घाट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान रमेश (30 वर्ष), पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम बलियरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश प्रतिदिन हिंडालको कंपनी में काम करने के लिए जाता था। मंगलवार को भी वह बाइक से काम पर जा रहा था, इसी दौरान रनटोला (अरवाई घाट) के आसपास ट्रेलर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक के तीन संतान भी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions