होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर; BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

सोनभद्र। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ग्राम बट के पास गुरुवार शाम करीब 6:40 बजे अज्ञात टेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है

8:38 PM, Sep 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

 टेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर; BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ग्राम बट के पास गुरुवार शाम करीब 6:40 बजे अज्ञात टेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP 65 AZ 0791 (TVS Sport) पर राजेश सिंह (45) पुत्र राजबली निवासी बट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र और विजय सिंह (55) पुत्र रामसूरत निवासी बट सवार थे। इसी दौरान ग्राम बट के पास अज्ञात टेलर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर से सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी मधुपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान राजेश सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल विजय सिंह की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात टेलर ट्रक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions