होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महिला को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार की पिकअप से भिड़ंत, मौत

महिला को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार की पिकअप से भिड़ंत, मौत

8:30 AM, Jun 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

महिला को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार की पिकअप से भिड़ंत, मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत मधुपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महिला को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में भाग रहे बाइक सवार अधेड़ की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि घायल महिला का इलाज मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, कुतलुपुर निवासी गोविंद चौहान (55) नौगढ़ रोड से मधुपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। कोइलहिया बस्ती के समीप उनकी बाइक की टक्कर रेनू पत्नी दिनेश से हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला को टक्कर मारने के बाद गोविंद चौहान लोगों के आक्रोश से बचने के लिए बाइक लेकर तेजी से मधुपुर की ओर भागने लगे। मुख्य सड़क पर घटनास्थल से लगभग 500 मीटर आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर सुकृत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला तथा बाइक सवार को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद चौहान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल महिला का उपचार जारी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions