चोपन में तेज रफ्तार रोडवेज अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
चोपन में तेज रफ्तार रोडवेज अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
8:18 PM, Jul 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोपन (सोनभद्र): चोपन बैरियर के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज अनुबंधित बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज अनुबंधित बस चोपन बैरियर के पास ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार रामदेव (50 वर्ष), पुत्र छोटन, निवासी नेवारी, को टक्कर मार दी। हादसे में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।






