होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,8 घायल

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) गांव में गुरुवार सुबह ग्राम समाज की करीब 50 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। धान की फसल की कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया

7:48 PM, Nov 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,8 घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

ग्राम समाज की 50 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल

धान की कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे; पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) गांव में गुरुवार सुबह ग्राम समाज की करीब 50 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। धान की फसल की कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 और करमा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की।

50 बीघा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुचमरवा गांव में ग्राम समाज की करीब 50 बीघा जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन पर रामप्रकाश मिश्र, बलिराम दत्त मिश्र, रामप्रताप मिश्र, रामचंद्र, राममनोहर और रामसूरत समेत अन्य लोग खेती करते आ रहे हैं। जमीन से संबंधित मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।

गुरुवार सुबह धान की फसल काटने को लेकर रामप्रकाश मिश्र पक्ष और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों पक्षों ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप

विज्ञापन

रामप्रकाश मिश्र पक्ष का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से उक्त जमीन पर काबिज हैं और खेती करते आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया है।

दूसरे पक्ष के लोगों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पहले हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस जमीन पर खेती बंद हो गई थी और खेत परती पड़ा था। आरोप है कि इस वर्ष फिर से जबरन धान की रोपाई कर फसल तैयार की गई और अब कटाई का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर मारपीट हुई।

दोनों पक्षों से तहरीर, पुलिस कर रही कार्रवाई

विज्ञापन

करमा थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

उन्होंने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions