होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पड़वा नाले में बहे दो किशोरों के शव बरामद, बारिश के दौरान पिकनिक बनी काल

पड़वा नाले में बहे दो किशोरों के शव बरामद, बारिश के दौरान पिकनिक बनी काल

7:18 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

पड़वा नाले में बहे दो किशोरों के शव बरामद, बारिश के दौरान पिकनिक बनी काल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चरगाड़ा गांव में मातम, तेज बारिश से उफने नाले की चपेट में आए थे दोनों किशोर

सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरगाड़ा स्थित पड़वा नाले में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में बह गए दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, चरगाड़ा गांव के कुछ किशोर और युवक पड़वा नाले पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी नाले में पहुंचा, जिससे उसका जलस्तर और बहाव अचानक कई गुना बढ़ गया। खतरे को भांपकर अधिकांश लोग सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले, लेकिन कैमुद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र शुकतास तथा मुमताज के 16 वर्षीय पुत्र अलिहसन तेज धारा की चपेट में आकर बह गए।घटना की सूचना मिलते ही मांची थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत एवं खोज अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पहले शुकतास का शव बरामद हुआ, जबकि देर शाम अलिहसन का शव भी खोज लिया गया।ग्राम प्रधान यूसुफ अली उर्फ भखड़ू ने बताया कि सभी युवक पिकनिक मनाने गए थे। अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई थी। पहाड़ी क्षेत्रों का पानी एक साथ नाले में उतरने से नाला उफान पर आ गया और देखते ही देखते दोनों किशोर तेज बहाव में बह गए।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरसात के मौसम में नदी-नालों के अचानक उफान पर आने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और जलाशयों के आसपास जाने से बचें

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions