होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

परसिया गांव के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

6:38 AM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



(सोनभद्र): पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना पन्नूगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions