होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई

7:48 PM, Sep 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।गोष्ठी में सर्राफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों, पेट्रोल पंप एवं टोल कर्मियों, टोल प्लाजा प्रबंधकों सहित यातायात पुलिस और एआरटीओ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान व्यापारियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा उनके यथासंभव शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे सक्रिय रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा अधिक धनराशि के लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।बैठक में भारी वाहनों के संचालन, टोल प्लाजा पर यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों एवं टोल प्लाजा प्रबंधन को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने व्यापारियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आपसी सहयोग से जनपद में सुरक्षित एवं बेहतर व्यापारिक वातावरण तैयार किया जा सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions