ब्रेकिंग न्यूज़- करवा चौथ पर मौसम ने बदली करवट, बारिश और बादलों के चलते चाँद का दीदार होने पर संशय.
करवा चौथ पर चांद का दीदार सबसे अहम माना जाता है। चांद देखकर ही व्रत पूरा होता है।
sonebhadra
1:05 PM, Oct 29, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta

करवा चौथ पर मौसम की मार, सोनभद्र में चांद के दीदार पर संकट
सोनभद्र, अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर इस बार मौसम ने बड़ी बाधा खड़ी कर दी है। आज सुबह से ही रेनुकूट सहित सोनभद्र के कई इलाकों में आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज ने व्रती महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से निर्जला व्रत रखी हजारों महिलाओं के मन में अब एक ही सवाल है - क्या आज रात चाँद के दर्शन हो पाएंगे?

करवा चौथ पर चाँद का दीदार सबसे अहम माना जाता है। चांद देखकर ही व्रत पूरा होता है।
यह भी पढ़ें
करवा चौथ पर चाँद का दीदार सबसे अहम माना जाता है। चांद देखकर ही व्रत पूरा होता है। ऐसे में बारिश और बादलों के चलते महिलाओं को चाँद के इंतजार में काफी देर तक जागना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग और स्थानीय जानकारों का कहना है कि उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। उनका मानना है कि शाम के बाद बादलों की आवाजाही के बीच-बीच में चाँद के दर्शन होने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल सभी व्रती महिलाओं से अपील है कि धैर्य बनाए रखें और मौसम साफ होने का इंतजार करें।






