होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर उठी भाई की अर्थी, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

विंढमगंज। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढ़वा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी आशीष चंद्रवंशी उर्फ डिम्पू (45), पुत्र लल्लू चंद्रवंशी का शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वाराणसी में उनका उपचार जारी था।

8:58 PM, Aug 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रक्षाबंधन पर उठी भाई की अर्थी, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विंढमगंज। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढ़वा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी आशीष चंद्रवंशी उर्फ डिम्पू (45), पुत्र लल्लू चंद्रवंशी का शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वाराणसी में उनका उपचार जारी था।आशीष परिवार के बड़े बेटे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई के अचानक चले जाने से उनकी बहनों समेत पूरे परिवार में शोक की लहर है।आशीष चंद्रवंशी सरल और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे। वह विंढमगंज बाजार में चाट-फुल्की का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, आशीष बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहते थे और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने का सपना देखते थे।

आशीष अपने पीछे पत्नी और करीब 10 व 12 वर्ष के दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। विंढमगंज बाजार के दुकानदारों और उन्हें जानने वाले लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions