होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भैंस चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी की भैंस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भैंस चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी की भैंस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

7:51 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भैंस चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी की भैंस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 28 जून। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई भैंस बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भैंस और उसका पगहा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली।पुलिस के अनुसार, ग्राम खानेआजमपुर निवासी बाबूलाल यादव ने 27 जून को थाना रॉबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जून की रात अज्ञात चोर उनके दरवाजे से करीब तीन वर्ष की काले रंग की भैंस चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।शनिवार को चौकी प्रभारी सुकृत उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की भैंस को बेचने के उद्देश्य से दो युवक बहत्तर जंगल के रास्ते चंदौली ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ उर्फ टेनी (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आशिक तथा अमित खरवार उर्फ छोटू (23 वर्ष) पुत्र अन्नू खरवार, दोनों निवासी सुकृत (फकीरान बस्ती), थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 22 जून की रात बाबूलाल यादव के घर से भैंस चोरी की थी और उसे चंदौली में बेचने ले जा रहे थे। बरामद भैंस की पहचान वादी ने अपनी भैंस के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार सुपुर्द कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी भरत यादव तथा आरक्षी सुनील कुमार शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions