वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत, किसान को हुआ पशुधन का नुकसान
वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत
duddhi
4:41 PM, Sep 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी थाना क्षेत्र के मुर्ता गांव में गुरुवार को अचानक हुई तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना से किसान को पशुधन का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुली यादव के पुत्र शिवचंद यादव, निवासी मुर्ता गांव, का एक बैल अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं संबंधित लेखपाल को दी। किसान ने प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए पशुधन की क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






