फर्जी अभिलेख तैयार कर स्व. भजन की भूमि पर वरासत का दावा करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र, 31 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
4:56 PM, Aug 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 31 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।थाना जुगैल पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर स्व. भजन की भूमि पर वरासत का दावा करने के मामले में वांछित अभियुक्त राम बच्चन पुत्र रामगुलाम, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को दिनांक 31.08.2026 को प्रातः करीब 07:15 बजे उसके घर ग्राम गोठानी से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त द्वारा वर्ष 2014-15 में कथित रूप से फर्जी आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार कर अभिलेखों में स्वयं को “राम बच्चन पुत्र स्व. भजन” दर्ज कराया गया तथा स्व. भजन का पुत्र होने का दावा करते हुए उनकी भूमि पर वरासत के लिए न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया।साक्ष्यों एवं अभिलेखीय जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार किए जाने की पुष्टि होने पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0-0061/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 125(2), 352, 351(2), 338, 336(2), 336(3), 340(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राम बच्चन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणराम बच्चन पुत्र रामगुलामनिवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 विपिन बिहारी राय, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।हे0का0 शिवदास, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।हे0का0 श्यामशेर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।का0 कोमल सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र
यह भी पढ़ें






