होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एनएच-39 किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने पटरियों व नालियों को कराया कब्जामुक्त

एनएच-39 किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने पटरियों व नालियों को कराया कब्जामुक्त

6:52 AM, Jul 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

एनएच-39 किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने पटरियों व नालियों को कराया कब्जामुक्त
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से बुधवार को एनएच-39 के किनारे व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कचहरी रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए ठेले, दुकान का सामान और अन्य अवैध अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों से प्रपत्र भरवाकर चालान की प्रक्रिया भी पूरी की तथा दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने बताया कि अभियान से पहले सभी संबंधित दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। इसके बावजूद सार्वजनिक भूमि खाली नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, पटरी और नालियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें, ताकि शहर में यातायात सुचारु रहे, जाम की समस्या से राहत मिले और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए लोगों को सार्वजनिक भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions